क्या आपने दुकानदार की जगह किसी और को कर दिया पेटीएम से पेमेंट, जानिए- पैसे वापस मिलेंगे या नहीं?
क्या आपने दुकानदार की जगह किसी और को कर दिया पेटीएम से पेमेंट, जानिए- पैसे वापस मिलेंगे या नहीं?

बिजनेस डेस्क। आज डिजिटल पेमेंट का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। एक छोटे दुकानदार से लेकर बड़े शोरूम तक लोग डिजिटल पेमेंट ले रहे हैं, जिसमें पेटीएम सबसे ज्यादा काम आता है। आप पेटीएम में यूपीआई पेमेंट के साथ पेटीएम बैलेंस के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, कोरोना काल में लोग संक्रमण से बचने के लिए भी डिजिटल पेमेंट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, कई बार पेमेंट करने में गलती हो जाती है और आप किसी अन्य व्यक्ति को पेमेंट कर देते हैं।

जैसे मान लीजिए आपको पेमेंट तो किसी दुकानदार को करना था, लेकिन आपने गलती से हिस्ट्री में किसी को किए हुए वापस पेमेंट कर दिया। ऐसी स्थिति में लोग पेटीएम कस्टमर केयर से भी बात करते हैं और पैसे वापस करने के लिए भी कहते हैं। ऐसे में जानते हैं आखिर इस स्थिति के लिए पेटीएम के नियम क्या कहते हैं और पेटीएम ऐसे में लोगों को क्या सलाह देता है…

पेटीएम की पॉलिसी के अनुसार, अगर एक बार किसी व्यक्ति को पैसे का भुगतान कर दिया जाए तो पेटीएम भुगतान पर दावा करने या उसे वापस करने के लिए अधिकृत नहीं है। यानी अगर आप किसी गलत अकाउंट में पैसे भेजते हैं तो इसमें कंपनी कुछ नहीं कर सकती और इस स्थिति में ना ही कंपनी पर कोई दावा किया जा सकता है। इस स्थिति में सिर्फ उस खाता धारक को ही ये अधिकार होता है कि वो पैसे वापस लौटा दें। इसलिए आपने जिसे गलत पेमेंट किया है, उसे पेमेंट वापस करने के लिए अपील कर सकते हैं।

कंपनी का क्या है सुझाव?

अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप कंपनी से पैसे वापस नहीं ले सकते हैं। इस स्थिति के लिए पेटीएम का कहना है कि किसी भी माध्यम से पेमेंट करने के लिए पूरी जानकारी एक बार पढ़ लें। अगर फिर भी किसी कारणवश आप गलत अकाउंट में पेमेंट कर देते हैं तो आप स्वयं उस व्यक्ति से संपर्क करें और उनसे आपके पैसे लौटाने का अनुरोध करें। अगर आप उनसे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, तो आप प्राप्तकर्ता के बैंक से, उनसे सीधा संपर्क करने के लिए, उनकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

See also  मौका: Paytm 20,000 सेल्स एग्जीक्यूटिव की करेगा भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

क्या करता है पेटीएम?

ऐसे में आप उस व्यक्ति से बात नहीं कर पा रहे हैं तो आपको 24×7 Help के ज़रिए पेटीएम कस्टमर सर्विस से संपर्क करना चाहिए। इसके बाद पेटीएम भी जिसके खाते में पैसे गए हैं, उनसे सिर्फ रिक्वेस्ट कर सकता है और वो सहमति दे देते हैं तो आपको पैसे लौटा दिए जाएंगे। पेटीएम भी उन लोगों के साथ ऐसा कर सकता है, जिनका पेटीएम में ही खाता हो। हालांकि, इसके लिए किसी को फोर्स नहीं किया जा सकता।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।