रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने 15 मार्च को एयर इंडिया के विमान संख्या AI-651 से सवेरे 11:45 बजे मुम्बई से रायपुर पहुंचने वाले यात्रियों से होम आइसोलेशन में रहने की अपील की है। इस विमान से यात्रा करने वाली एक यात्री कोविड-19 पाजिटिव्ह पाई गई हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से खुद के एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से होम आइसोलेशन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए 14 दिनों तक अपने घर के एक ही कमरे तक रहने कहा है। आइसोलेटेड व्यक्ति को घर का एक ही सदस्य मास्क लगाकर पूरी सावधानी बरतते हुए जरूरी समान प्रदान करें।

स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में रह रहे व्यक्ति को अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने की अपील की है। आइसोलेशन के दौरान यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें, तो ऐहतियात के तौर पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर अपनी प्रारंभिक जांच करवाएं एवं अपने संबंध में पूरी जानकारी दें।

See also  ठण्ड के चलते 3 जिलों में हुई छुट्टी की घोषणा, परीक्षा की समय सारिणी भी बदली

किसी भी प्रकार की समस्या और शंका के समाधान के लिए अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सूचित करें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।