रायपुर। राजधानी के आमानाका इलाके के कुकुरबेड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आसपास क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा इस क्षेत्र के 1500 घरों का सर्वे करने एक टीम में एक एएनएम और दो मितानिनों की 20 टीमें बनाई गई हैं।

कंटेनमेंट जोन के 12000 लोगों का सर्वे कर कोरोना वायरस के लक्षण जैसे सर्दी, सांस लेने में तकलीफ, खांसी व बुखार के मरीज मिलने स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया जा रहा है।सर्वे टीम ने मंगलवार के दिन 700 घरों के 6000 लोगों की जांच में सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण वाले संदिग्‍ध लोगों का सेम्‍पल लिया।

आज लगातार दूसरे दिन भी 800 घरों का सर्वे किया गया है। कोरोना पॉजेटिव युवक के क्‍लोज कांटेक्‍ट में आने वाले 38 लोगों की भी जांच की जा रही है। युवक के क्‍लोज कांटेक्‍ट में आने वाले 16 लोगों को क्‍वारेंटाइन किया गया है।

सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल से मिली जानकारी के अनुसार कुकुरबेड़ा मोहल्‍ले में कोरोना पॉजेटिव केस मिलने के बाद पूरे इलाके को कलेक्‍टर क निर्देश पर सील कर दिया गया है। वहीं बाहरी लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मोहल्‍ले के लोगों को सिर्फ इमरजेंसी सेवा के लिए ही घर से निकलने की इजाजत दी गई है। साथ कंटेनमेंट जोन के दुकानों के 14 दिन के लिए बंद कराया गया है।

See also  टोक्यो ओलिंपिक का नया शेड्यूल जारी, 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होगा आयोजित

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।