रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव (Health Minister T.S. Singhdev) ने बिलासपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध निर्माणाधीन मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रावधानित बजट में से 32 करोड़ रुपए जारी करने की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (Pradhan Mantri Swasthya Suraksha Yojana) के तहत बिलासपुर में बन रहे इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए यह राशि मंजूर की गई है। मंत्री सिंहदेव ने वर्ष 2019-20 के चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य बजट से 11 करोड़ रुपए एवं अनुपूरक बजट से 21 करोड़ रुपए की राशि जारी करने की मंजूरी दी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।