रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव एवं कोरोना कंट्रोल कमान सेंटर के अध्यक्ष को कोरोना संक्रमण से बचाव पर दिए गए उनके बयान तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए उन्हें राजनीतिक बयानबाजी से बचने की सलाह दी है।

विधायक देवजी भाई ने कहा कि विभाग के सचिव एक तरफ जहां कोरोना के कम मरीज होना स्वीकार किया गया है। वहीं सेटेलाइट मरीज मिलने की संभावना व्यक्त करना कहीं ना कहीं गम्भीर विषय है।

इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देता

देवजी ने कहा कि, कोरोना के जंग में जहां केंद्र से सहयोग मिलने की बात हो रही हैं लेकिन दूसरी तरफ पीपी कीट एवं वेंटिलेटर की आवश्यकता की पूर्ति केंद्र से न मिलने जैसा आरोप लगाना एक प्रशासनिक अधिकारी को शोभा नहीं देता है। स्वास्थ्य सचिव यह न भूलें कि वह एक ब्यूरोक्रेट हैं और उन्हें किस तरह से बयानबाजी नहीं करना चाहिए।

See also  नहीं होगा पेट्रोल-डीजल सस्ता! OPEC देशों ने प्रोडक्शन बढ़ाने से किया इंकार, फैसले के बाद ब्रेंट क्रूड 4% महंगा हुआ, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है एम्स

देवजी ने कहा है कि,अच्छा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी देन वाली एम्स में आज कोरोना जैसे भयावह बीमारी का इलाज संभव हो रहा है, जबकि प्रदेश से एम्स को किसी तरह से सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है।

इन मुददों पर मांगा जवाब

देवजी ने कहा, बयानबाजी के अलावा महोदया यह बताए कि केंद्र द्वारा प्राप्त निजामुद्दीन मरकज के सूची को अंजाम क्यूं नहीं दे पाए हैं एवं रैपिड पीपी कीट में का ऑर्डर 29 मार्च को क्यों कैंसल हुआ। और विभाग को मुख्यमंत्री सचिवालय से नोटिस क्यों जारी किया गया।

देवजी ने कहा कि, आप तत्परता दिखाते तो छत्तीसगढ़ चौथे के बजाय कोरोना नियंत्रण के लिए प्रथम स्थान पर होता। आज जिन मुस्तैदी से स्वास्थ्य कर्मचारी एवं स्टाफ लगा हुआ है उनको भी दी जाने वाली सामग्री जैसे मास्क,ग्लब्स, सेनेटाइजर ब्लीचिंग पाउडर भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

See also  भारत में राज करने वाले ब्रिटेन में भारतीयों का है दबदबा

मेकाहारा एवं अन्य अस्पतालों को कोरोना सेंटर बनाए जाने से भटक रहे है मरीज

उन्होंने कहा कि मेकाहारा एवं अन्य अस्पतालों को कोरोना सेंटर बनाए जाने से अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को भटकना पड़ रहा है। कोरोना के साथ-साथ पीलिया जैसी महामारी भी आज प्रदेश में व्याप्त है इनके मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है यहां तक कि गर्भवती महिलाओं को निश्चित देखभाल एवं खून जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं तो निश्चित ही इन सबका जिम्मेदार आप नहीं तो और कौन होंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।