गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

तमिलनाडु में भारी बारिश, बेपटरी हुआ जनजीवन छह जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी न्यूज/ चेन्नई। अरब सागर में उठे क्यार चक्रवात की वजह से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली,

तूतीकोरिन, थेनी, निरुद्धनगर, वेल्लोर और रामनाथपुरम जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

 

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग

ने एक अलर्ट भी जारी किया है। प्रशासन ने मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

चेन्नई में भारतीय मौसम विभाग के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख बालाचंद्रन ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तरी

तमिलनाडु में व्यापक रूप से बारिश होने की उम्मीद है। कन्याकुमारी और मदुरै सहित 16 जिलों में

भारी वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कई स्थानों पर मध्यम से भारी

बारिश दर्ज की गई है।

 

तमिलनाडु के अलावा मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर

हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो

स्थानों पर हल्की बारिश हुई। क्यार तूफान की वजह से कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन