जशपुरनगर। कोरोना काल में जर्मनी यात्रा की जानकारी छिपाने के जुर्म में जिले के एक फादर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बागीचा क्षेत्र के फादर पर आरोप है कि जनता कर्फ्यू से पहले उन्होंने जर्मनी की यात्रा की थी। वापस आकर वे चर्च में छिपे हुए थे।

इतना ही नहीं उन्होंने न तो कोरोना की जांच कराई न ही आइसोलेशन में रहने की प्रक्रिया का पालन किया। जानकारी के अनुसार फादर इग्नियासियुस कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे जर्मनी का दौरा कर मार्च में बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जोराजाम स्थित एक चर्च में पहुंचे थे। उन्होंने विदेश यात्रा की जानकारी किसी को भी नहीं दी। साथ ही इस दौरान वह लोगों से मिलते-जुलते रहे।

प्रशासन को कहीं से इसकी जानकारी होने पर उन्हें 26 मार्च से आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई। कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम बगीचा रोहित व्यास ने इस पूरे मामले की जांच के लिए बगीचा के तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया था। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद फादर के खिलाफ धारा 269, 270, 271, 188 और महामारी अधिनियम धारा की तीन के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

See also  नियद नेल्ला नारः जहां कभी बंदूकें थीं, वहां अब किताबें हैं, बस्तर में भय से विश्वास की ओर बढ़ती नई सुबह

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।