टीआरपी डेस्क। हाल ही में मुंबई हाई कोर्ट ने नाबालिग के साथ हुए Sexual assault पर एक बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट के इस फैसले को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है।

POCSO के तहत Sexual assault नहीं

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि किसी नाबालिग को ‘स्कीन टू स्कीन कॉन्टैक्ट’ के बिना छूना POCSO के तहत सेक्सुअल असॉल्ट नहीं है। यौन हमले केस की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने कहा कि किसी गतिविधि को यौन हमले की श्रेणी में तभी माना जाएगा, जब ‘यौन इरादे से स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट’ हुआ हो। फैसले में यह भी कहा गया कि ‘सिर्फ जबरदस्ती छूना’ यौन हमले की श्रेणी में नहीं आएगा।

कोर्ट के इस फैसले पर कई लोग ने अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा, ” मैंने बहुत देर कोशिश की लेकिन अभी भी मेरे पास अभी भी ये समझाने के लिए शब्द नहीं है कि मैं इस वक्त कैसा महसूस कर रही हूँ। ” उन्होंने एक और ट्वीट किया, ” अब समझ आया, हेप्पी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे”

See also  Video : दिल्ली कैपिटल्स टीम की बस पर मनसे कार्यकर्ताओं ने किया हमला, मामले में पांच गिरफ्तार

इसके अलावा एक्टर रितेश देशमुख ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ”प्लीज कह दो कि ये फेक न्यूज है।”

पहले सेक्सुअल असॉल्ट का दोषी ठहराते हुए सुनाई गई सजा

बता दें, इससे पहले 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के लिए 39 वर्षीय व्यक्ति को यौन हमले का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गयी थी। लेकिन बाद में जस्टिस पुष्पा गनेड़ीवाला की सिंगल जज बेंच ने फैसला सुनाते हुए आरोपी के कन्विक्शन में बदलाव किया। आरोपी को POCSO अधिनियम की धारा-8 के तहत बरी कर दिया गया, जिसमें उसे तीन साल की न्यूनतम सजा मिल सकती थी।  

जानकारी अनुसार, यह केस 2016 का है। आरोपी अमरूद देने के बहाने नाबालिग को अपने घर ले गया था। जहां उसने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। जब वहां नाबालिग की मां पहुंची तो उसने बेटी को रोते हुए पाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ तुरंत एक एफआईआर दर्ज कराई गई।

See also  सहायक शिक्षकों की पदोन्नति पर कलेक्टर के निरस्तीकरण आदेश पर हाई कोर्ट की रोक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।