रायपुर। भाजपा सांसद संतोष पांडेय (BJP MP Santosh Pandey) के RTI पर किए गए विवादित बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Home Minister Tamradhwaj Sahu) ने पलटवार किया है। ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) ने कहा कि नए नवेले सांसद को संसदीय प्रक्रिया की कितनी जानकारी है यह तो मैं नहीं कह सकता, लेकिन विरोध करने का मतलब देशद्रोह नहीं होता।

जनता के हित में जो आवश्यक होता है अगर वो नहीं हो रहा है तो उस पर बोलने का अधिकार सबको है। आरटीआई संशोधन (RTI amendment) के तहत अगर सरकार गलत नियम प्रक्रिया लागू करने की तैयारी में हैं तो उसका विरोध जरूर किया जाना चाहिए। जो जनहित में सहीं है उसे जरूर करना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रद्रोह और राष्ट्रद्रोह के बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि राष्ट्रद्रोह और राष्ट्रघात की सीख भाजपा से सीखने की ज़रूरत नहीं है। जब देश आज़ाद नहीं हुआ था, तब से हमारी पार्टी ने राष्ट्रद्रोह राष्ट्र प्रेम क्या होता है यह देखा है। हम जानते हैं बीजेपी को ये सिखाने की ज़रूरत नहीं है।

See also  भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 43 विधायकों का आज से डेरा, एक विधायक को 2 से 8 बूथ का जिम्मा

आपको बता दें कि पिछले दिनों भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल होने सांसद संतोष पाण्डेय पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि आरटीआई संशोधन बिल (RTI amendment Bill) का विरोध करने वाले राष्ट्रघाती हैं, देशद्रोही हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।