दिल्ली प्रदूषण पर शशि थरूर की चुटकी

टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों व सुखियों में घिरे रहने वाले लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर तंज कसा है।

शशि थरूर ने तंज भरे लहजे में कहा है कि ”कुछ दिन तो गुजारो दिल्ली-एनसीआर में” शशि थरूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जिसपर लिखा है,” कब तक जिंदगी काटोगे सिगरेट, बीड़ी और सिगार में..कुछ दिन तो गुजारो Delhi-NCR में..” बता दें कि ‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में’ गुजरात टूरिज़म का टैग लाइन है। उसी तस्वीर में नीचे लिखा है डेल्ही इज इंजरियस टू हेल्थ यानी दिल्ली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण केजरीवाल सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रहने का आदेश दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।