पुणे। कैसे घरों में काम करने वाली एक बाई सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी और देश विदेश से उसके पास काल आने लगे दरसल पुणे शहर के बावधान इलाके में रहने वाली एक हाउस मेड (घर में काम करने वाली महिला) का विजिटिंग कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जिससे उन्हें देश भर से लोग नौकरी का ऑफर दे रहे हैं।

दरअसल, हाउस मेड गीता काले की कुछ दिन पहले नौकरी छूट गई थी। वह काफी परेशान थी।

परेशान देख उसकी परिचित और पेशे से एक निजी कंपनी में

ब्रांडिंग और मॉर्केटिंग सीनियर मैनेजर धनश्री शिंदे ने उसका विजिटिंग कार्ड डिजाइन किया।

कार्ड में गीता की पूरी प्रोफाइल है और लिखा है-

‘घर काम मौसी इन बावधान।’ इसमें उनके हर काम का जिक्र है। साथ में मेहनताना भी लिखा है।

यह भी बताया गया है कि गीता का प्रोफाइल आधार कार्ड से वेरिफाइड है।

See also  मुस्लिम युवती से शादी की, 6 महीने के अंदर गला रेत कर हो गयी हत्या

गीता धनश्री के घर पर भी काम करती है।

गीता और धनश्री की कहानी को दो दिन पहले अस्मिता जावड़ेकर ने फेसबुक पर शेयर किया,

जो वायरल हो गई। उसने बताया कि 24 घंटे में स्मार्ट बिजनेस कार्ड डिजाइन किया गया और 100 कार्ड प्रिंट करवाए गए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।