अयोध्या: राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हर किसी को इंतजार है

कि आखिर अयोध्या में भव्य राम मंदिर कैसा होगा। इसकी डिजाइन किस तरह होगी।

30 साल पहले ही राममंदिर की रेप्लिका बनाने वाले जानेमाने आर्किटेक्ट

चंद्रकांत सोमपुरा ने अयोध्या में बनने वाले राममंदिर के डिजाइन का खुलासा कर दिया है।

बता दें कि सोमपुरा ने 30 साल पहले ही इसकी रेप्लिका बनाई थी।

जो नागर शैली में बना अष्ट कोणीय मंदिर होगा। मंदिर में रामलला की मूर्ति, दरबार के साथ साथ शिखर भी होगा।

मंदिर के आगे पीछे सीता, लक्ष्मण, भरत और गणेश मंदिर होंगे।

अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बनेगा राम मंदिर

सोमपुरा के मुताबिक मंदिर कैम्पस में संत निवास, रिसर्च सेंटर, स्टाफ क्वाटर्स, भोजनालय आदि भी होगा।

मंदिर की नींव रखने के ढाई से तीन साल के भीतर यह मंदिर बनकर तैयार हो सकता है।

मंदिर के लिए ख़ासतौर पर भरतपुर से पत्थर लाये जायेंगे। राम मंदिर, अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर भव्य होगा।

See also  पश्चिम बंगाल: डॉक्टर्स ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, आमरण अनशन की चेतावनी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।