सेल्फी
यहां अगर सेल्फी ली, तो माना जाएगा अपराध, नई अधिसूचना जारी

टीआरपी डेस्क। दक्षिण गुजरात में स्थित डांग पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय स्थान है। विशेष रूप से मॉनसून के समय यहां के सपुतारा हिल स्टेशन और झरने को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के चलते लोग बारिश के मौसम में फिर से घूमने आने लगे हैं। जिले के अतिरिक्त कलेक्टर टी डी डामोर ने एक मीडिया से बातचीत में बताया कि अगर डांग में लोगों को सेल्फी लेते देखा गया तो उनके खिलाफ आपराधिक प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शासन की योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर रमन का कटाक्ष, कहा- सरकार में तालमेल के अभाव से जनता का होता है नुकसान

प्रशासन ने जारी की नई अधिसूचना

अधिकारी ने कहा कि डांग में इस प्रकार के प्रतिबंध पिछले दो तीन सालों से थे और अब एक नई अधिसूचना जारी कर इनकी अवधि को विस्तार दे दिया गया है। डामोर ने कहा कि दुर्घटनाओं में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं। इसे रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

See also  रेल मंत्री ने किया साफ: रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

यह भी पढ़ें: Promotion Breaking : 26 DSP बने ASP, गृह विभाग ने जारी किया प्रमोशन आदेश

किसी भी हद तक चले जाते हैं युवा

उन्होंने कहा कि खासकर युवा लोग अच्छी सेल्फी लेने के चक्कर में किसी भी हद तक चले जाते हैं और दुर्घटना हो जाती है। लोगों के खाई में गिरने और पानी में बहने की बहुत सी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ मामलों में लोग मर भी गए हैं और बहुत से लोग घायल हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर होर्डिंग लगा दी हैं जिन पर सेल्फी लेने के प्रति चेतावनी दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।