बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

12th Board Exam: परीक्षार्थी के कोरोना संक्रमित होने पर स्वजन भी लेे सकेंगे प्रश्न पत्र-उत्तर पुस्तिका, जानिए 12वीं बोर्ड परीक्षा के इस विकल्प के बारें में

12th Board Exam: परीक्षार्थी के कोरोना संक्रमित होने पर स्वजन भी लेे सकेंगे प्रश्न पत्र-उत्तर पुस्तिका, जानिए 12वीं बोर्ड परीक्षा के इस विकल्प के बारें में
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020-21 के लिए एक से छह जून तक प्रश्न-पत्र- उत्तर-पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। इस दौरान 12वीं और डीपीएड परीक्षाओं के परीक्षार्थी कोविड-19 से संक्रमित होने की स्थिति में प्रश्नपत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए किसी व्यक्ति को अधिकृत कर सकेंगे।

यानी परीक्षार्थी के स्वजन भी प्रश्न-पत्र- उत्तर-पुस्तिका ले सकेंगे। अधिकृत व्यक्ति संबंधित संक्रमित परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र, कोरोना संक्रमण का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति कि साथ संबंधित परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा। परीक्षा में दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

10 जून तक जमा कर सकेंगे उत्तर-पुस्तिका

माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गाेयल ने बताया कि समस्त केंद्राध्यक्षकों को एक जून से पांच जून तक परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान करने और छ जून से 10 जून तक लिखित उत्तरपुस्तिकाएं जमा करने की निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रोफेसर गोयल ने बताया कि प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान करने और जमा करने की निर्धारित अवधि में किसी परीक्षार्थी को कोविड-19 का संक्रमण होने की स्थिति में संक्रमित परीक्षार्थी द्वारा किसी व्यक्ति को परीक्षा संबंधी विवरण एवं कोविड-19 के संक्रमण का प्रमाण पत्र के साथ प्रश्न पत्र-उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा करने के लिए अधिकृत किया जा सकेगा।

अधिकृत व्यक्ति परीक्षा संबंधी समस्त विवरण (प्रवेश पत्र), छात्र के कोरोना संक्रमण का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिका प्राप्त और जमा कर सकेगा। इधर, परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन