मुंबई। मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर एजाज लकड़वाला को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसे मुंबई लाया गया, उसके ऊपर 25 मुकदमे दर्ज हैं। वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है।

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने एजाज लकड़वाला की बेटी सोनिया लकड़वाला को जबरन वसूली के दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था।

वह अपने पिता के कहने पर बांद्रा के एक बिल्डर से रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दे रही थी।

वह काफी साल से फरार चल रहा था, क्राइम ब्रांच की टीम उसे गिरफ्तार कर पटना से मुंबई ले आई है।

पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

 

एजाज लकड़ावाला के खिलाफ करीब 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें ‘मकोका’ का भी मामला है, उसके खिलाफ पुलिस को 80 के करीब शिकायतें मिली हैं।

वह दाऊद इब्राहिम के साथ काम कर चुका है।

See also  विधानसभा चुनाव - 2023 : छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण में 253 उम्मीदवार करोड़पति, सिंहदेव हैं सबसे अमीर, जानें कौन है सबसे गरीब..!

1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के बाद छोटा राजन के साथ मिलकर ‘डी कंपनी’ से अलग हुआ।

जिसके बाद लकड़ावाला ने छोटा राजन का साथ भी छोड़ दिया और अपना अलग गिरोह बना लिया।

 

मुंबई पुलिस पिछले कई वर्षों से एजाज लकड़ावाला की तलाश में थी।

लकड़ावाला की बेटी को पहले गिरफ्तार किया गया था।

वह फर्जी नाम से पासपोर्ट इस्तेमाल कर रही थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी संतोष रस्तोगी ने बताया कि लकड़ावाला की बेटी 28 दिसंबर से मुंबई पुलिस की हिरासत में थी।

बेटी से पूछताछ में जानकारी मिली कि एजाज पटना आने वाला है।

जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और बिहार पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  निर्भया केसः चारों गुनहगारों का तीसरा डेथ वॉरंट जारी, 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।