बॉलीवुड अभिनेत्री ileana d’cruz ने हॉट अंदाज में मनाया बर्थडे

टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने गुरुवार 1 नवंबर के अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दें कि इलियाना ने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद अपना बर्थडे काफी खास अंदाज में मनाया। ऐसे में बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले उन्होंने अपने फैंस के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन से अलग इंजॉय कर रही इलियाना

बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने अपने बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन से ब्रेकअप के बाद इन दिनों अकेले ही अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं और करियर पर फोकस कर रही हैं। ऐसे में इलियाना ने बर्थडे से पहले की एक हॉट वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की जो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं इलियाना

इस वीडियो में इलियाना बिकिनी पहने काफी बोल्ड अंदाज में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “सूरज की आखिरी किरणें और जन्मदिन से पहले अकेले में समय बिताना, इसे भी सेलिब्रेट कर रही हूं कि काफी समय बाद मैंने शानदार स्विमिंग सूट पहना है।
बाद में इलियाना अपने जन्मदिन और हेलोवीन समारोह में नजर आईं, जहां वह एक खुले लंबे सिल्वर कोट और एक काले रंग के कपड़े पहने हुए थीं। बता दें कि ‘मैं तेरा हीरो’ फिल्म की अभिनेत्री इलियाना को उनके को-स्टार वरुण धवन ने 33वें जन्मदिन की बधाई दी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  खबर का असर : लोक गायिका रमा जोशी मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, हुई मानवीय त्रुटि, 10 हजार नहीं, 1 लाख देगी सरकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।