बाबा रामदेव
बाबा रामदेव के खिलाफ FIR दर्ज कराएगा IMA

रायपुर। योग गुरु बाबा रामदेव के एलोपैथी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से खफा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अब क़ानूनी कार्यवाही करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में IMA के पदाधिकारी बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं.

IMA के पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि आज शाम 5:30 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के चिकित्सक अपने पदाधिकारियों सहित सिविल लाइंस थाने में बाबा रामदेव के खिलाफ FIR करवाने के लिए एकत्रित होंगे। TRP न्यूज़ से चर्चा में डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि बाबा रामदेव ने एलोपैथी और इसके इलाज की पद्धति के बारे में अनेक भ्रामक बातें कही हैं, जिसके खिलाफ IMA पुलिस में एफआईआर के लिए आवेदन करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।