कोंडागांव। जिले में एक साथ 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी मोहल्ला क्लास में पढ़ने वाले बच्चे हैं। आपको बता दें कि जिले के बडेराजपुर विकाखंड में संचालित मोहल्ला क्लास में एक साथ 22 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।

सीएचएमओ डॉ. टीआर. कुवर ने बताया कि बड़ेराजपुर में संचालित मोहल्ला क्लास में एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद प्रकरण की जानकारी शिक्षक को दी गयी और सभी बच्चों एवं शिक्षकों की कोरोना जांच की गई। बच्चों को सर्दी और बुखार की समस्या थी।

कल मिली इस जांच में कुछ बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि इन बच्चों की उम्र 11 से 14 साल के बीच है। ग्रामीणों द्वारा बच्चों को बाहर ले जाने का विरोध करने पर छात्रावास को ही आइसोलेशन सेंटर बना कर उसमें बच्चों को रखा गया है।

See also  कांग्रेस सांसद का कोरोना से निधन: CM भूपेश बघेल, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीएचएमओ ने बताया कि बच्चों के साथ ही कुछ बच्चों के परिवार वाले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर आईसोलेट किया गया है। कोंडागांव में मास स्क्रीनिंग की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।