रायपुर। छत्तीसगढ़ में रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में समन्वय कर कक्षा 11वीं एवं 12वीं में व्यवसायिक शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि छात्र को कक्षा 12 वीं के छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के प्रमाण पत्र के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो सके, जिससे 12 वीं उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें रोजगार मिलने में आसानी हो।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के समन्वय से व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए योजना तैयार करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग दिए हैं।
बघेल ने इसके लिए दोनों विभागों को संयुक्त रूप से योजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बघेल ने कहा है कि आईटीआई के समन्वय से स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई होने से व्यावसायिक पाठ्यक्रम वाले विद्यार्थियों में उनके द्वारा चुने गए ट्रेड में उच्चकोटि के कौशल का विकास हो सकेगा और उन्हें काम मिलने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने इस कार्ययोजना के संबंध में दोनों विभागों को कुछ मार्गदर्शी निर्देश भी जारी किए हैं।

See also  CG News: भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

बघेल ने कहा है कि जिन विकासखण्डों में आईटीआई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल हो वहां आगामी शैक्षणिक सत्र से समन्वित कोर्स प्रारंभ किया जाए। स्कूल शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में संयुक्त रूप से एक योजना बना कर 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।