रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोनाकाल में छात्रों को पढ़ाई के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब घर बैठ कर हर महीने अपना Assignment पूरा करना होगा। इसे वे स्कूल में जमा करेंगे। इसी आधार पर छात्रों की कॉपियों की जांच होगी और नंबर शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर डाले जाएंगे।

20 नंबर का होगा असाइनमेंट, हर माह छात्रों को पूरा कर जमा करना होगा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों को अब घर बैठ कर हर महीने अपना असाइनमेंट पूरा करना होगा। इसे वे स्कूल में जमा करेंगे। इसी आधार पर छात्रों की कॉपियों की जांच होगी और नंबर शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर डाले जाएंगे। अगर किसी छात्र के नंबर कम आए तो स्कूल उन्हें पढ़ाने की विशेष व्यवस्था करेगा।

निर्देश में कहा गया है, शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 30 से 40 फीसदी की कटौती कर इकाईवार विभाजन किया गया है। इन्हीं विषयों के असाइनमेंट छात्रों को पूरे करने होंगे। स्कूल शिक्षक इनकी जांच कर छात्रों को नंबर प्रदान करेंगे।

See also  बिग ब्रेकिंगः 1000 करोड़ के एनजीओ घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर लगाई रोक, सभी पक्षों को नोटिस जारी

10 दिन मिलेंगे छात्रों को असाइनमेंट पूरा करने के लिए

छात्रों को प्रत्येक माह के अंतिम दिन मंडल की वेबसाइट पर असाइनमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सूचना वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए स्कूल छात्रों को दी जाएगी। असाइनमेंट अपलोड होने के 10 दिन में छात्रों को इसे पूरा कर स्कूल में जमा करना होगा। इसके 5 दिन में संबंधित शिक्षक उसका मूल्यांकन कर मंडल के पोर्टल पर नंबर डालेंगे।

इन विषयों के होंगे असाइनमेंट

10वीं कक्षा के लिए

हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान।

12वीं कक्षा के लिए

हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन व अर्थशास्त्र।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।