बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Road Accident के मामले में छत्तीसगढ़ 11वें नंबर पर, हर वर्ष प्रदेश में हो रहीं इतने लोगों की मौत

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। Road Accident in Chhattisgarh: कोरोना वायरस का खतरा लगभग 1 साल से बना हुआ है। महामारी की वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई है। लेकिन सड़क हादसे ने पिछले कई वर्षो से अपना पैर पसारा हुआ है।

देश भर में छत्तीसगढ़ पहुंचा 11वें नंबर पर

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में होने वाली मौतों का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है।जिससे इसके आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी के साथ कई और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हर साल 350 लोगों की Road Accident में मौत होती है। जिसके साथ ही सड़क हादसे मामले में छत्तीसगढ़ देश भर में 11 वें नंबर पर पहुंच गया है।

वही प्रदेश की राजधानी रायपुर का टाटीबंध चौक जहां हर महीने 4 से 5 लोगों की जान चले जाती है। इतना ही नहीं, राज्य में 130 नए मौत के ब्लैक स्पॉट नेशनल हाईवे में 95, स्टेट हाईवे में 22 और अन्य मार्गों में 13 ब्लैक स्पांटो को तय किया गया है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा संख्या में स्पॉट का चिह्नांकन

प्रदेश में सबसे ज्यादा राजनांगांव में 15 और रायपुर में 9 जगहों के अलावा मुंगेली जिले में बड़ी संख्या में स्पॉट का चिह्नांकन किया गया है। पिछले तीन साल के सड़क हादसों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट तैयार की हैं। अगर साल 2016 से अगस्त 2020 तक के मौतों के आंकड़ों को देखे तो हर साल मौत के आंकडे बढ़ते जा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन