नई दिल्ली। (Income Tax Raid) एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उसके लाभार्थियों के 42 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ( Income Tax department ) की छापेमारी हो रही है। इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और गोवा में एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उनके लाभार्थियों के 42 परिसरों पर छापेमारी की है। इन छापेमारी में अब तक 2.37 करोड़ रुपए नकद और 2.89 करोड़ रुपए के आभूषण बरामद किए गए हैं और सर्च अब भी जारी है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा कि बीते दिन फर्जी बिलिंग के जरिए बड़ी संख्या में नकदी के प्रवेश संचालन और उत्पादन का रैकेट चलाने वाले व्यक्तियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में रुपये और आभूषण को जब्त किया गया।

आगे कहा गया कि छापेमारी के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की आवास प्रविष्टियों के सबूतों को जब्त कर लिया गया। 2.37 करोड़ रुपये की नकदी समेत 2.89 के आभूषण जब्त किए गए हैं। इसके आलावा, 17 बैंक लॉकरों की भी जानकारी मिली है, जिनका संचालन होना बाकी है। आगे की जांच चल रही है।

See also  चंद्र ग्रहण कल, भारत में नहीं देखा जा सकेगा नग्न आंखों से, जानिए ग्रहण लगने का समय, सूतक टाइम, राशियों पर इसका प्रभाव

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।