न​ई दिल्ली। सोमवार को राज्यसभा में कृषि संबंधित दो विधेयक (Agriculture Bill) पास हो गए। आज ही सरकार ने रबी की 6 फसलों के लिए नई एमएसपी (MSP) की दरें जारी कर दी हैं। इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हो सकता है।

सरकार ने गेहूं, चना, जौ, सरसों, मसूर और रेपसीड पर एमएसपी बढ़ाई है। गेहूं पर प्रति क्विंटल 50 रुपए की वृद्धि की गई है वहीं चने के समर्थन मूल्य में 225 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

पीएम मोदी ने दिया था आश्वासन

MSP के बारे में किसानों को आश्वस्त करते हुए पीएम ने कहा था, ‘मैं पहले भी कहा चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं, MSP की व्यवस्था जारी रहेगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी। हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: PM नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन मोदी मंत्र-घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींचिए

कृषि मंत्री ने कहा, ‘किसानों के हित में मोदी सरकार का एक और निर्णय लिया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रहेगी और बढ़ी हुई दरों से किसानों को 106 प्रतिशत तक का लाभ होगा।

तोमर ने कहा, ‘चना का समर्थन मूल्य 5100 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। चना के समर्थन मूल्य में 225 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि। इसके अलावा जौ का समर्थन मूल्य 1600 रुपए प्रति क्विंटल घोषित हुआ है और 75 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। मसूर का समर्थन मूल्य 5100 रुपए प्रति क्विंटल घोषित। सरसों एवं रेपसीड का समर्थन मूल्य 4650 रूपए प्रति क्विंटल घोषित हुआ है।

कृषि मंत्री ने कहा, ‘वर्ष 2013-2014 में गेहूं की MSP 1400 रूपए थी, जो 2020-2021 में बढ़कर 1975 रूपए हो गई। यानि एमएसपी में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 2013-2014 में धान की MSP 1310 रूपए थी, जो 2020-2021 में बढ़कर 1868 रूपए हो गई। 2013-2014 में मसूर की MSP 2950 रूपए थी, जो 2020-21 में बढ़कर 5100 रूपए हो गई। 2013-2014 में उड़द की MSP 4300 रूपए थी, जो 2020-21 में बढ़कर 6000 रुपए हो गई।

See also  पीएम मोदी आज USISPF को करेंगे संबोधित, जानिए क्या है यूएसआईएसपीएफ

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।