बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Covishield के बाद भारत बायोटेक की Covaxin रायपुर पहुंची

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोरोना वायरस से बचने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी तौर पर कोरोना से बचाने के लिए आज शनिवार को कोविड-19 की दवा कोवैक्सिन की एक खेप रायपुर पहुंची ।

शनिवार को हैदराबाद से उड़े इंडिगो के विमान के जरिए इन वैक्सीन को रायपुर लाया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोवैक्सीन के 5 बक्से छत्तीसगढ़ पहुंचे है। भारत सरकार की तरफ से भेजी जाने वाली इन दवाओं को रायपुर के राज्य वैक्सिंग भंडारण कक्ष में रखा जा रहा है।

बता दें कि कोवैक्सिन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक ने बनाया है।

साथ ही बताते चले की इससे पहले छत्तीसगढ़ में कोविशील्ड वैक्सीन की दो खेप रायपुर आ चुकी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन