बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

दिवाली से पहले भारत-चीन के बीच सीमा विवाद हो सकता है खत्म: सूत्र

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। भारत-चीन के बीच लगातार जारी तनाव को लेकर एक अच्छी खबर मिल रही है। दरसल भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव दिवाली से पहले सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार भारत-चीन में कई मुद्दों पर सहमति बन गई है। दोनों देशों ने आपसी मतभेद को बातचीत के माध्यम से हल करने पर जोर दिया है। अब तक भारत और चीन के बीच आठ बार विवाद को सुलझाने के लिए बात हो चुकी है।

पैंगोंग झील से पीछे हटने के लिए सहमति: सरकारी सूत्र

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत-चीन सीमा संघर्ष को जल्द ही सुलझाया जा सकता है। क्योंकि दोनों देशों की सेनाओं ने पैंगोंग झील के दक्षिणी और उत्तरी दोनों तटों से पीछे हटने के लिए सहमति दे दी है। सूत्रों ने कहा कि ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा करने के लिए सबसे पहले चीन ने कदम उठाए थे, इसलिए उसे पहले पीछे हटना होगा, उसके बाद भारतीय सेना अपना कदम उठाएगी।

विवाद के बाद पहली बार आमने सामने होंगे मोदी-जिनपिंग

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ लड़ाई में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को काफी बढ़ा दिया था। इसी विवाद के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने होंगे। दोनों की मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन की बैठक में होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन