नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच तनाव (India-China Standoff) के बीच इंडियन आर्मी (Indian Army) ने पूर्वी लद्दाख (East Ladakh) की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर छह नई अहम चोटियों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि 29 अगस्त से लेकर सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते तक भारतीय सेना ने छह नई चोटियों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे जवानों द्वारा कब्जे में ली गईं चोटियों के नाम हैं, द मागर हिल, गुरुंग हिल, रेचेन ला, मोखपारी और फिंगर 4 के पास की प्रमुख चोटी शामिल हैं।

भारतीय जवानों के आगे बेबस नजर आई चीनी सेना

सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना की नजरें इन चोटियों पर थीं, लेकिन भारतीय जवानों ने उससे पहले ही इनपर अपना कब्जा जमा लिया। इससे अब चीन के मुकाबले भारत को बढ़त हासिल हो गई है। सूत्रों ने कहा कि चीनी सेना की ऊंचाइयों पर कब्जे की कोशिशों को नाकाम करते हुए पैंगोंग के उत्तरी तट से झील के दक्षिणी किनारे तक कम से कम तीन मौकों पर हवा में गोलियां चलाई गईं हैं।

See also  IND vs AUS 4th T20 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, वाशिंगटन और अक्षर के फिरकी में फंसे कंगारू बल्लेबाज, शिवम दुबे ने भी किया कमाल

चीन सीमा के अंदर है कुछ चोटियां

सूत्रों ने साफ किया है कि ब्लैक टॉप और हेलमेट टॉप की चोटियां एलएसी के चीनी ओर हैं, जबकि जिन ऊंचाइयों पर भारत ने कब्जा किया है, वे एलएसी पर भारतीय सीमा में हैं। वहीं, सेना द्वारा चोटियों पर कब्जा किए जाने के बाद चीन ने रेजांग ला और रेचान ला के नजदीक तीन हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया है।

बता दें कि एलएसी पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच कई बार आमना-सामना हो चुका है। जून के मध्य में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, कई चीनी सैनिक भी मारे गए। हालांकि, चीन ने मारे गए सैनिकों की संख्या का जिक्र नहीं किया है।

इसके अलावा, 29-30 अगस्त की रात को भी दोनों देशों के बीच चुशूल सेक्टर में आमना-सामना हुआ, जहां पर भारतीय जवानों ने चीनी घुसपैठ को नाकाम कर दिया। वहीं, सितंबर में भी चीनी सेना की घुसपैठ की कोशिश को जवान नाकाम कर चुके हैं।

See also  सुशासन तिहार में चमकी किस्मत: जशपुर के 4 परिवारों को मिली पक्के घर की चाबी, भावुक हुए हितग्राही

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।