दिल्ली। India corona virus updates देश में कोरोना संक्रमण का लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 511 लोगों की मौत हुई। देश में अबतक कोरोना से 1,33,738 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय अनुसार बीते 24 घंटे में 44,059 मामले सामने आए हैं। देश में अबतक कुल 91,39,866 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 1,33,738 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। पिछले एक दिन में 41,024 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं देश में अबतक 85,62,642 लोगों का इलाज हो चुका है। देश में इस समय 4,43,486 लोगों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली की स्थिति खराब

दिल्ली में पिछले एक सप्ताह (15 नवंबर से 21 नवंबर तक) में कुल 1.83 फीसदी कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ा है। इस सप्ताह दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल 40,947 मामले सामने आए हैं और इनमें से 751 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में शुरू से लेकर अब तक कोरोना की मृत्यु दर 1.59 फीसदी है, जबकि पिछले एक सप्ताह में यह 1.83 फीसदी रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।