बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

एलएसी पर भारतीय सेना हर मुकाबले के लिए तैयार: आर्मी चीफ नरवणे

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनाव बढ़ने के बीच इंडियन आर्मी चीफ (Army Chief)जनरल एमएम नरवणे ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि सीमा पर हमारी सेना पूरी तरह से मुस्तैद है। लेह-लद्दाख के दौरे पर गए जनरल नरवणे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि चीन से सटी सीमा पर तैनात भारतीय जवानों का हौसला सातवें आसमान पर है और वो किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार हैं साथ दुश्मन देश के जवानों को मुंहतोड़ जवाब देने में भी सक्षम हैं।

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति नाजुक

आर्मी चीफ एमएम नरवणे (Army Chief) ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति नाजुक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता महफूज रहे।

हर हालत से मुकाबले को तैयार है भारत

जनरल एमएम नरवणे (Army Chief) ने आज शुक्रवार को बताया ,उन्होंने लेह पहुंचकर कई जगहों का दौरा किया। वे खुद अधिकारियों और जेसीओज से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा जवानों का हौसला बुलंद है और वो सभी तरह के हालत से मुकाबले को तैयार हैं।' उन्होंने कहा, 'एलएसी पर हालात थोड़ा तनावपूर्ण हैं। इन हालात के मद्देनजर हमने अपनी सुरक्षा के लिए एहतियातन तैनाती कर रखी है ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता पर कोई आंच नहीं आए।'

यह भी देखें

https://youtu.be/KPW84k45C8w

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन