गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

भारतीय पत्रकार रविश कुमार को मिला Ramon Magsaysay Award 2019

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कारों (Ramon Magsaysay Award) की घोषणा कर दी गई है। साल 2019 में मैग्सेसे (Ramon Magsaysay Award) पुरस्कार प्राप्त करने वाले 5 लोगों में भारतीय पत्रकार रवीश कुमार (Journalist Ravish Kumar) का भी नाम शामिल है। रवीश कुमार को हिन्दी टीवी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है।

बता दें कि मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) के लिए विभाजित श्रेणियों में जर्नलिज्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स को एक ही श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी में पुरस्कार पाने वालों में रवीश कुमार 11वें भारतीय हैं।

यह पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों और संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। बता दें कि यह पुरस्कार फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रैमॉन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है।

रवीश कुमार (Journalist Ravish Kumar) के अलावा म्यांमार के को सी विन, थाइलैंड की अंगहाना नीलपाइजित, फिलिपींस के रमेंड और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की को भी मैग्सेसे अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को यह पुरस्कार मिला है। रवीश से पहले 2007 में पी साईनाथ को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मैग्सेसे पुरस्कार मिला था।

जर्नलिज्म, लिट्रेचर और क्रिएटिव कम्युनिकेशन आर्ट्स कैटेगरी में मैग्सेसे पाने वाले भारतीय

1. 2019- रवीश कुमार

2. 2007- पालगुम्मी साईनाथ

3. 1997- महेश्वेता देवी

4. 1992- रवि शंकर

5. 1991- के वी सुबबना

6. 1984- राशीपुरम लक्ष्मण

7. 1982- अरुण शौरी

8. 1981- गौर किशोर घोष

9. 1975- बूबली जॉर्ज वर्गीस

10. 1967- सत्यजित राय

11. 1961- अमिताभ चौधरी

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन