नई दिल्ली/रायपुर। Indian Meteorological Weather Forecast भारतीय मौसम विभाग (IMD) की माने तो दिसंबर से फरवरी तक ठंड सामान्य (Weather News in India Updates) से ज्यादा रहने वाली है। IMD के अनुसार, उत्तर, उत्तरपश्चिम और मध्य भारत के अलावा पूर्वी भारत में आने वाले समय में ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में शीतलहर भी चल सकती है।

यानी इसबार हाड़ कंपा देने वाली ठंड की तैयारी कर लीजिए। देश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में ठंड अब ठिठुराने लगी है। छत्तीसगढ़ में भी ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपने गर्म कपड़े नहीं निकाले हैं उसे तैयार कर लें। सोमवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने तीन महीने के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तरपूर्व भारत और दक्षिण के कुछ तटीय इलाके में इस दौरान सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है। आने वाले समय उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

See also  हद हो गई ! छत्तीसगढ़ के स्कूल में छात्राओं ने मनाई बियर पार्टी.. प्राचार्य ने की अनदेखी.. सोशल मीडिया में हुआ वायरल तब…

हालांकि, दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो सकता है। यानी यहां दिन के समय में उतनी गर्मी नहीं होगी। महापात्रा ने बताया कि इसबार सर्दियों के अंत तक यही स्थिति देखने को मिल सकती है।

ला नीना के कारण पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

इंडोनेशिया और आसपास के देशों में ला नीना (La Nina Effect) के असर से इस बार बारिश औसत से अधिक हुई। जिसका असर नवंबर में देखने को मिलेगा। और दिसंबर में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे रहने वाले है।

IMD महानिदेशक महापात्रा ने एक वेबिनार में कहा था कि यह नहीं समझना चाहिए कि जलवायु परिवर्तन से तापमान में बढ़ोतरी होती है। सच्‍चाई यह है कि तापमान में बढ़ोतरी की वजह से मौसम अनियमित हो जाता है। उन्होंने कहा था कि शीत लहर की स्थिति के लिए ला नीना अनुकूल होता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

See also  Breaking -रायपुर एम्स में शुरू हुई 24 घंटे कोरोना टेस्ट की सुविधा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।