Indian Railways

टीआरपी डेस्क। हाल ही में मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान यास (Cyclone yaas) के आने की जानकारी दी है। जिसके बाद दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railways) ने हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें रद्द करने का ऐलान किया है।

बता दें, मौसम विभाग ने 22 मई से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने और 24 मई तक इसके साइक्लोन में तब्दील होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 मई को तूफान के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट तक पहुंचने की संभावना है। तूफान यास के खतरे को देखते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे हाई अलर्ट पर है। रेलवे ने (South Western Railways) एक दर्जन ट्रेनों को 24 से 26 मई तक रद्द कर दिया है। इसमें बंगाल और ओडिशा की ट्रेनें शामिल हैं।

23 मई से ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द 

कोरोना संकट के बीच पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) से चलने वाली 16 जोड़ी मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को यात्रियों की संख्या में निरंतर कमी को देखते हुए 23 मई से अगले आदेश तक रद्द करने का रेलवे ने फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 12 जोड़ी एक्सप्रेस/मेमू/डेमू स्पेशल तथा भुवनेश्वर एवं सियादलह से खुलकर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली 04 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है।

See also  Indian Railways : यात्रियों को फिर होगी परेशानी, 10 अप्रैल को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्‍ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।