टीआरपी डेस्क। भारतीय रेलवे यात्रियों की सहुलियत के लिए धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। इस बीच उत्तर रेलवे ने 39 मेल/एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन करना होगा। जिसमें ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, स्वस्छता आदि शामिल हैं। कोविड से जुड़ी अन्य सभी सावधानियों को सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े: भारतीय रेलवे ने इन 4 ट्रेनों को किया रद्द, 24 स्पेशल ट्रेनों के रूट में बदलाव, देखें लिस्ट

इसके अलावा यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। या किसी प्रकार की जानकारी जैसे टाइम टेबल और स्टेशन रूट आदि के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट या एनटीईएस एप पर जा सकता हैं। इससे पहले दक्षिम पश्चिम रेलवे ने 15 जुलाई से बेंगलुरु शहर से उसके उपनगरों के लिए 7 ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े: भारतीय रेलवे ने इन 10 ट्रेनों को किया कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  बस्तर आ रहे PM मोदी से CM बघेल की मांग : नगरनार स्‍टील प्‍लांट का निजीकरण न करे केंद्र सरकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।