बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सांसद मेनका गांधी के खिलाफ इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, PM को लिखा खत, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ माफी मांगे

सांसद मेनका गांधी के खिलाफ इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, PM को लिखा खत, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ माफी मांगे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और सांसद मेनका गांधी पर पशु चिकित्सकों से अभद्रता का करने का आरोप लगा है। पशु चिकित्सक से फोन पर अभद्रता किए जाने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। हैशटैग बॅायकटमेनकागांधी, हैशटैग मेनकागांधीमाफीमांगे ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इस 19 जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी, बारिश समेत बिजली गिरने की संभावना

इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेनका गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मेनका गांधी अक्सर पशु चिकित्सकों को धमकाती हैं और उनके साथ अभद्रता करती हैं।

मेनका ने पूछा, तुम्हारे घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं

सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह कुत्ते का इलाज करने वाले एक पशु चिकित्सक पर भड़क रही हैं। इस दौरान वे कई अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बच्चों के लिए नहीं खुलेंगे स्कूल, स्कूल शिक्षा मंत्री का सामने आया बड़ा बयान

वायरल ऑडियो के मुताबिक, सांसद मेनका गांधी सीतापुर के एक पशुचिकित्सक से बात कर रही हैं, जिसके पास छह महीने का अनुभव है। गुस्से में वे डॉक्टर का लाइसंस रद्द करने की धमकी देती सुनाई पड़ रही हैं। इतना नहीं उन्होंने डॉक्टर से यह भी पूछा कि उनके घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं।  हालांकि, द रूरल प्रेस (TRP) इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन