नई दिल्ली। (Bharat Biotech vaccine Covaxin) कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर एक वरिष्ठ सरकारी वैज्ञानिक ने कहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो उम्मीद है कि टीका फरवरी में आ सकता है।

कोविड-19 टास्क फोर्स की सदस्य एवं आईसीएमआर वैज्ञानिक रजनी कांत ने गुरुवार को कहा कि अभी तक के ट्रायल में वैक्सीन काफी प्रभावी दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में फरवरी या मार्च तक कुछ मिलेगा। हालांकि भारत बायोटेक की ओर से वैक्सीन को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है।

उन्होेने कहा कि यह तय करना स्वास्थ्य मंत्रालय पर निर्भर था कि तीसरे चरण के परीक्षण समाप्त होने से पहले भी लोगों को कोवैक्सीन के डोज दिए जा सकते हैं या नहीं। कांत ने कहा कि वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल काफी काफी दिखाई दिए हैं।

See also  32 साल बाद सेना शामिल होंगी 5 तरह की तोपें, धनुष, वज्र और 48 किमी रेंज के रिकॉर्ड वाला गन सिस्टम बरसाएगा कहर

बता दें कि देश में लगातार 10 दिनों तक कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नए मामले 50 हजार से कम रहने बाद गुरुवार को फिर संक्रमितों की संख्या इस आंकड़े को पार कर गई। जिसकी प्रमुख वजह दिल्ली, केरल सहित कुछ राज्यों में संक्रमण में तेजी आना है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 50209 नए मामले सामने आए। इससे पहले लगातार 10 दिनों तक इनकी संख्या 50 हजार से कम रही थी। इन्हें मिलाकर संक्रमण के मामलों की संख्या 83.64 लाख से अधिक हो गई है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।