नई दिल्ली। India’s ranking falls in Internet speed मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत एक रैंकिंग फिर से खराब हो गई है। Ookla की दिसंबर 2020 ग्लोबल इंटरनेट स्पीडटेस्ट इंडेक्स में भारत को मोबाइल इंटरनेट स्पीड में 129वां पायदान मिला है, जबकि ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत 65वें नंबर पर आ गया है।

नई इंडेक्सिंग में कतर ने लंबी छलांग मारी है। कतर ने इंटरनेट स्पीड के मामले में दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात को पीछे छोड़ दिया है। वहीं थाईलैंड ने हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर को पीछे ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

भारत में औसत मोबाइल स्पीड

ऊकला की दिसंबर 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 4.4 फीसदी कम होकर 12.91Mbps पर आ गई है जो कि पहले यानी नवंबर 2020 में 13.51Mbps थी, हालांकि भारत में मोबाइल अपलोडिंग स्पीड में सुधार देखी गई है। नवंबर के मुकाबले दिसंबर में भारत में मोबाइल अपलोडिंग स्पीड 1.4 फीसदी अधिक रही है। नवंबर में मोबाइल अपलोडिंग स्पीड 4.90Mbps थी जो कि दिसंबर में 4.90Mbps तक पहुंची।

See also  CGPSC Peon Exam : अब भृत्य पद की परीक्षा लेगा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, विज्ञापन किया जारी

ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत 65वें नंबर पर

ग्लोबल ब्रॉडबैंड स्पीड के रैंकिंग में भारत 65वें नंबर पर है। भारत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट की औसत स्पीड 53.90Mbps है, वहीं औसत अपलोडिंग स्पीड 50.75Mbps रही है। बता दें कि नवंबर में भारत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड 52.02Mbps, जबकि अपलोडिंग स्पीड 48.57Mbps थी। ऐसे में देखा जाए तो दोनों स्पीड में इजाफा ही हुआ है।

ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में थाईलैंड ने बाजी मारी है। थाईलैंड में दिसंबर 2020 में ब्रॉडबैंड की औसत डाउनलोडिंग स्पीड 308.35Mbps रही है जो कि नवंबर मे 260.86Mbps थी। सिंगापुर 245.31Mbps की स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर है। हॉन्गकॉन्ग को इस बार नुकसान हुआ है। हॉन्गकॉन्ग 226.80Mbps की औसत स्पीड के साथ दूसरे नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।