टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने फ़िलहाल स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। लेकिन वहीँ महासमुंद जिले के तुमगांव का सरकारी स्कूल ही सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगा हुआ है। जहां एक ओर पूरे देश में फिलहाल स्कूल बंद हैं वहीँ दूसरी तरफ तुमगांव के सरकारी स्कूल में सुबह 10 से 4 बजे तक बाकायदा कक्षाएं लगाई जा रही हैं, स्कूल खोलकर बिना मास्क के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है।

3 दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद महासमुंद के जिला शिक्षाधिकारी ने तुमगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कार्यवाही की बात भी कही है।

DEO ने प्राचार्य को भेजा नोटिस

महासमुंद डीईओ ने स्कूल प्रबंधन को भेजे गए नोटिस में लिखा है कि कोविड 19 महामारी के कारण शासन द्वारा सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों के द्वारा इसका पालन किया जा रहा है.किन्तु आपके द्वारा विगत 3 दिनों से कक्षा नवमीं से 12 वीं तक छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाकर समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक कक्षाएं संचालित की जा रही है। छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा एवं अधिकांश छात्राओं के द्वारा मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा, जो कि नियम विरूद्ध एवं शासन के निर्देशों का उल्लंघन है।

See also  महतारी वंदन फर्जीवाड़ा : सनी लियोनी के नाम की ऑनलाइन इंट्री करने वाला सायबर कैफे संचालक भी हुआ गिरफ्तार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।