बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

International Women’s Day: नीता अंबानी ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया Her Circle, जानें क्या है खास

International Women’s Day: नीता अंबानी ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया Her Circle, जानें क्या है खास
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने हर सर्कल (Her Circle) को लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म को खासतौर से महिलाओं के लिए बनाया है और यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। बता दें कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने इस प्लेटफॉर्म को महिलाओं के सशक्तीकरण और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिए पेश किया गया है।

अपनी तरह का पहला डिजिटल नेटवर्किंग

Her Circle अपनी तरह का पहला डिजिटल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद महिला सशक्तीकरण और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना है। हर सर्कल को महिलाओं के विश्वव्यापी डिजिटल समूह के तौर पर तैयार किया गया है। बताते चलें कि इसकी शुरुआती भारतीय महिलाओं के साथ होगी लेकिन दुनियाभर की महिलाओं की भागीदारी का भी रास्ता खुला रहेगा।

क्या है Her Circle

Her Circle एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म हर उम्र वर्ग और हर एक समाज से आने वाली महिलाओं की बढ़ती जरूरतों, उनकी महत्वाकांक्षाओं और सपनों को पूरा करेगा। इसकी लॉन्चिंग के मौके पर चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि जब महिलाएं दूसरी महिलाओं का ध्यान रखती हैं तो अविश्वसनीय चीजें होती हैं। मैं अपने जीवन भर मजबूत महिलाओं से घिरी रही, जिनसे मैंने करुणा सकारात्मकता सीख और बदले में वही सीख मैंने दूसरों को देने का प्रयास किया।

Her Circle के क्या होंगे फायदे

हर सर्किल प्लेटफॉर्म महिलाओं से संबंधित सामग्री के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा और यहां महिलाओं के लिए कई प्रकार का कंटेंट होगा। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं एक-दूसरे से जुड़ सकेंगी, यहां वीडियो देख सकेंगी।

इसके अतिरिक्त वित्त, कार्य, व्यक्तित्व विकास, सौंदर्य, फैशन, मनोरंजन, रचनात्मक, आत्म अभिव्यक्ति के लेख पढ़े जा सकेंगे। यह सिर्फ महिलाओं के लिए तैयार किया गया है, इस पर कोई भी पुरुष अकाउंट नहीं बना सकते हैं। ऐसे में यहां महिलाएं बेझिझक अपना अकाउंट बना सकती हैं और उन्हें बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन