टीआरपी डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई से 57 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना

इस सत्र में यह पहला अवसर है जबकि रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किए और इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया

आईपीएल ने मीडिया बयान में कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह अक्तूबर 2020 को अबुधाबी में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’

See also  टीम इंडिया में आया 15 साल का यह तूफानी ओपनर, क्या अब टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड!

इससे पहले टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति के लिए 12-12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।