बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

IPL 2021: UAE में खेले जाएंगे आईपीएल के बाकी मैच, BCCI ने सितंबर-अक्टूबर में लिया मैच कराने का फैसला

IPL 2021: UAE में खेले जाएंगे आईपीएल के बाकी मैच, BCCI ने सितंबर-अक्टूबर में लिया मैच कराने का फैसला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल-2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विशेष आम सभा (एसजीएम) में निर्णय लिया गया है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।

बीसीसीआई ने इसलिए लिया यह फैसला

बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला इसलिए भी लिया है क्योंकि सितंबर -अक्टूबर में भारत में आमतौर पर मौसम खराब रहता है। बता दें कि बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दिया था।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष दी जानकारी

बीसीसीआई ने आज अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए स्पेशल जनरल मीटिंग दोपहर 12 बजे बुलाई थी। इसके लिए बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली शुक्रवार रात कोलकाता से मुंबई पहुंचे। इस बैठक में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को यूएई में कराने के फैसले पर मुहर लगा दी है। बीसीसीआई की बैठक के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई ने इस बैठक में यह भी तय किया है कि वह आईसीसी से टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले भारत में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए इंतजार करने को कहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन