रायपुर। मंगलवार को आखिरकार पुलिस विभाग में सबसे बड़ा उलटफेर हो गया। राज्य सरकार ने अचानक ही आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट जारी किया है। इस लिस्ट में ADG अशोक जुनेजा को राज्य सरकार ने एंटी नक्सल ऑपरेशन व एसआईबी का भी प्रभार सौंप दिया है।

आपको बता दें कि अशोक जुनेजा 1998 बैच के IPS हैं। मौजूदा समय में गृह सचिव अरुण देव गौतम को होम गार्ड का प्रभार भी दिया गया है। वहीं IG प्रदीप गुप्ता को सीआईडी के साथ प्रशासन का प्रभार दिया गया है।

ओपी पॉल को नक्सल ऑपरेशन में डीआईजी का प्रभार दिया गया है। जबकि राजेंद्र नारायण दास को प्रशासन में डीआईजी बनाया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  Coronavirus Lockdown कोरोना से लड़ाई में राहुल गांधी भी मोदी के साथ, पत्र लिख दिया समर्थन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।