टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को करीब ढाई घंटे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में ITPB का एक जवान के शहीद होने और एक के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का इस इलाके में आज दौरा भी था। उनके लिए ही रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) निकली थी। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में मुठभेड़ आमदई और शिव मंदिर के बीच अब भी जारी है। थाना छोटेडोंगर से ITBP 45वीं बटालियन के जवान ROP ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुबह करीब 10 बजे कैंप अमदई घाटी में डोंगर हिल्स की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

See also  सावधान! कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगे जा रहे लोगों से रूपए

राजस्थान के रहने वाले थे शहीद जवान शिव कुमार मीणा

मुठभेड़ के दौरान ITBP के जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए हैं। वह राजस्थान के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य जवान इस मुठभेड़ में घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि हालत खतरे से बाहर है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।