रायपुर। राजधानी में मारपीट और वारदातों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को जयस्तंभ चौक पर चार युवकों ने एक व्यापारी को चाकू मार दिया और भाग निकले। व्यापारी को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। बता दें कि कोंडागांव निवासी इसरार अहमद अपने साथियों के साथ खरीदारी करने रायपुर आया था। वह सोमवार देर शाम रवि भवन की ओर रुक गया।

कार से बाहर निकाल चाकू से पेट में दो बार हमला किया

सड़क किनारे फुटपाथ पर चश्मे की दुकान लगी हुई थी। इसमें गॉगल (धूप के चश्मे) भी बिक रहे थे। इसरार ने दुकान पर खड़े युवक से गॉगल का रेट पूछा तो उसने 700 रुपए बताया। इस पर इसरार ने कहा कि रोड छाप चश्मे का ज्यादा रेट लगा रहे हो। इसी बीच दुकान पर खड़े अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और इसरार को कार से बाहर निकाल लिया और एक युवक ने चाकू से पेट में दो बार हमला कर दिया। इसके बाद चारों युवक बांस टाल की ओर भाग निकले।

See also  ब्रेकिंग: ब्रिटेन के यॉर्कशायर शहर में सामने आया ट्रिपल म्यूटेशन वाले नए वैरिएंट,कोरोना वायरस ने फिर बदला अपना रूप

सीसीटीवी में दिखे आरोपी, 2 अब भी फरार

इसरार को घायल देख उसके साथी मेकाहारा लेकर पहुंचे। वहां देर रात इसरार का ऑपरेशन किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान सुबह उसने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में आरोपी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। भीड़ भरी बीच सड़क पर सबकुछ होता रहा और पुलिस को पता ही नहीं चला। मामले में दो आरोपियों ने सरेंडर किया है। शफीक अली (20) और मोहसिन अली (25) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं 2 आरोपी अब भी फरार हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।