गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के दायरू में शुक्रवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आतंकी मारा गया। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जैसे ही जवान आतंकियों के ठिकाने के पास पहुंचे, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और एक आतंकी को ढेर कर दिया। यह इस साल का 12वां एनकाउंटर है। इससे पहले 11 अप्रैल को कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें आतंकी हथियार छोड़कर भाग गए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन