गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

जन चौपाल- मुख्यमंत्री ने तीर्थ स्थल रतनपुर को दिया तहसील का दर्जा, देखें तस्वीरें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने जन चौपाल (Jan Chaupal), भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की। इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थल, पुरातन नगरी और मां महामाया की नगरी रतनपुर (Ratanpur) को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जन चौपाल में रतनपुर से आए नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की।

रतनपुर बना तहसील

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 15 सालों से वे लोग रतनपुर को तहसील का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। आसपास की 49 ग्राम पंचायतों ने भी इसके लिए सहमति दी है। रतनपुर (Ratanpur) से बिलासपुर लगभग लगभग 25 किलोमीटर और कोटा 18 किलोमीटर दूर है। रतनपुर में तहसील कार्यालय प्रारम्भ होने से नगरवासियों को काफी सहूलियत होगी। रतनपुर की जनसंख्या लगभग 25 हजार है। पुराने समय में भी रतनपुर अनेक अवसरों पर राजवंशों की राजधानी रही है।

नाहिद को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा नाहिद खान को नया जीवन मिला है। सड़क दुर्घटना में नाहिद खान ने माता-पिता सहित अपना एक पैर खो दिया था। सीएम भूपेश ने नाहिद के उपचार हेतु 9 लाख रुपए की स्वीकृती दी है।

अलसी के रेशों से बनेंगे वस्त्र

मुख्यमंत्री ने अलसी के रेशों से वस्त्र तैयार करने के नवाचार में अग्रणी बुनकरों को दिया 25 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया। वे भविष्य में मशीनों के जरिए छत्तीसगढ़ के बुनकर अलसी के रेशे के वस्त्र तैयार करेंगे।

मरीजों को उपचार हेतु आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के निवास कार्यालय में आयोजित जनचौपाल भेंट मुलाकात में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में लोगों और प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाकात की तथा उनके द्वारा दिए गए आवेदनों और ज्ञापनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।

प्लास्टिक फैक्ट्रियों की जांच के निर्देश

जन चौपाल, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर कलेक्टर और एसपी को शहरों की आबादी वाले क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों की जांच के निर्देश दिए हैं। नियम विरुद्ध संचालित प्लास्टिक फैक्ट्रियों के पास पर्यावरण विभाग से अनुमति प्रमाण पत्र भी नहीं है लेकिन इन्हें बिजली आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2017 में ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध हेतु अधिसूचना जारी हो चुकी है।

[caption id="attachment_10839" align="alignnone" width="698"] ????????????????????????????????????[/caption]

बैटरीयुक्त मोटराइज्ड ट्राई सायकल की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग के ग्राम चटौद निवासी दिव्यांग लीलाधर साहू को बैटरीयुक्त मोटराइज्ड ट्राई सायकल की सौगात दी। जिसे पाकर दोनों पैर से असमर्थ लीलाधर खुशी से गदगद हो गए और कहा कि इससे मेरी जिंदगी को नई ताकत मिल गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन