बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया 8 लाख का इनामी नक्सली

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ का नक्सली प्रभावित जिला बीजापुर में आज पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे जिले में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में फरसेगढ़ एक्शन टीम कमांडर व फरसेगढ़ एसओएस डिप्टी कमाण्डर सायबी उर्फ रानू को जवानों ने मार गिराया है। इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने दी है।

बता दें मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्चिंग के दौरान मौके से पिस्टल, तीर बम और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है। फिलहाल जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।

गैरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से नक्सली सायबो उर्फ रानू के सिर पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

इसके खिलाफ थाना कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे, भोपालपटनम में दर्ज कई अपराधों में वांछित था। एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारी और स्थाई वारंट लंबित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन