रायपुर। जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज एंड लिमिटेड (Jayaswal Neco Industries & Limited) सदैव छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की कला, सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर रहता है। इसी कड़ी में नेको इंडस्ट्रीज की ओर से रायपुरियंस को माना विमानतल में एक नई सौगात दी गयी है। जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज एंड लिमिटेड (Jayaswal Neco Industries & Limited) के ग्रुप डायरेक्टर अवनीश जायसवाल ने एयरपोर्ट (Airport) गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का लाल रिबन काटकर शुभारम्भ किया।
[caption id="attachment_9845" align="alignnone" width="300"]
एमडी ने कंपनी की टीम संग फोटो खिंचवाई[/caption]
छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों की सराहना की
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों की सराहना की। साथ ही आगे भी इस दिशा में बेहतर काम करने के निर्देश दिए।[caption id="attachment_9846" align="alignnone" width="300"]
कलाकृतियों की बारिकी से समीक्षा करते हुए[/caption]
इस अवसर पर जायसवाल नेको (Jayaswal Neco) के ग्रुप डायरेक्टर अवनीश जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को बेहतर तरीके से संजोये रखना ही हमारा मकसद है। इस सौगात के माध्यम से यही प्रयास किया गया है कि यहां आने-जाने वाले लोग अपनी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की माटी से जुड़ सकें और प्रदेश की संस्कृति को बेहतर तरीके से समझ सकें।
स्थानीय युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैय्या कराना प्राथमिकता
[caption id="attachment_9847" align="alignnone" width="300"]
कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर जायजा लेते हुए[/caption]वहीँ जायसवाल नेको (Jayaswal Neco) के एच आर दिलीप मोहंती ने कहा कि कंपनी ने स्वयं के खर्च से गार्डन में आकर्षक कलाकृतियों को तैयार कराकर जनता को बेहतर सौगात देने का प्रयास किया है। कंपनी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैय्या कर उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है। नेको इंडस्ट्रीज आने वाले समय में शहर के कई प्रमुख स्थानों को चिन्हांकित कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुडी कलाकृतियों को स्थापित करने का बेहतर प्रयास करेगा।