बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

JEE Advanced 2020: जेईई मेन क्वालिफाई कैंडिडेट्स आज से कर सकते है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, 27 सितंबर को होगी परीक्षा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। जेईई मेन (JEE Main) की परीक्षा (Exam) में सफल होने वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस ( JEE Advanced ) के लिए आज से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्टूडेंट्स 17 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। देशभर के IITs में एडमिशन के लिए इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली कराती है। बता दे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2020 के रिजल्ट कल यानि शुक्रवार को देर रात को जारी की है।

27 सितंबर को होगी JEE एडवांस्ड

कैंडिडेट्स जेईई एडवांस (JEE Advanced) की ऑफिशियल बेवसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही 18 सितंबर को शाम 5 बजे से पहले स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। कंप्यूटर बेस्ड इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। बता दे JEE एडवांस्ड (JEE Advanced) 27 सितंबर को आयोजित किया जाना है। जिसके परिणाम 5 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।

स्टूडेंट्स ऐसे करे जेईई एडवांस 2020 के लिए अप्लाई

-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-यहां कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की एप्लीकेशन फॉर्म लिंक कर क्लिक करें।
-इसे स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए भरना होगा।
-यहां अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करें।
-इसके बाद फीस जमा करते हुए आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।
-फॉर्म सबमिट करने के बाद कैंडिडेट्स उसकी कॉपी जरूर डाउनलोड करें।

12वीं में 75 फीसदी नंबर अनिवार्य

इसके अलावा कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि जेईई एडवांस (JEE Advanced) के लिए कैंडिडेट्स के 12वीं में 75 फीसदी नंबर होने चाहिए। इसके अलावा जेईई मेन (JEE Main)परीक्षा भी क्वालिफाई करना होगा। जो स्टूडेंट एक अक्टूबर 1995 या उसके बाद पैदा हुए हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठ सकते हैं। हालांकि, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आयु में पांच साल की छूट दी गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 
Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन