जेट एयरवेज कंपनी
एक बार फिर जल्द उड़ान भर सकती है जेट एयरवेज कंपनी

टीआरपी डेस्क। एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने कुछ शर्तों के साथ जेट एयरवेज के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। बता दें कि जेट एयरवेज का परिचालन 18 अप्रैल 2019 से बंद है।

दोनों कंपनियों के पास एयरलाइन संचालन का अनुभव नहीं

कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान को 90 दिनों के भीतर संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां लेनी हैं। अक्टूबर 2020 में जेट एयरवेज को फिर से खड़ा करने के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान की बोली को ऋणदाताओं की मंजूरी मिल गई थी। लेकिन इन दोनों कंपनियों के पास एयरलाइन संचालन का अनुभव नहीं है। कालरॉक कैपिटल ब्रिटेन की एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। वहीं मुरारी लाल जालान यूएई के उद्यमी हैं।

यह भी पढ़ें: 77.8% असरदार है भारत बायोटेक की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन… SEC की मंजूरी के बाद WHO में सब्मिट किया जाएगा डेटा

See also  अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

1,375 करोड़ रुपये कैश निवेश करने का प्रस्ताव

रिजॉल्यूशन प्लान के अनुसार, सफल बोलीकर्ता ने जेट एयरवेज के रिवाइवल के लिए 1,375 करोड़ रुपये कैश निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें कहा गया है कि एनसीएलटी की मंजूरी मिलने के बाद छह महीने के भीतर 30 एयरक्राफ्ट्स के साथ एयरलाइन फिर से कामकाज शुरू कर देगी।

यह भी पढ़ें: चार साल से फरार छत्तीसगढ़ की चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 3458 लोगों को लगा चुका है 14 करोड़ से अधिक का चूना

कंपनी के शेयर में उछाल

एनसीएलटी की मंजूरी के बाद जेट एयरवेज के शेयर में उछाल देख जा रहा है। दोपहर 2.40 बजे यह 4.96 फीसदी ऊपर 99.45 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसमें पांच फीसदी का अपर सर्किट भी लगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।