वाशिंगटन। (US Presdential Election) अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोए बाइडेन को सिर्फ छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है। यह जानकारी फॉक्स न्यूज ने दी है। फॉक्स न्यूज ने अनुमान लगाया है कि मिशिगन राज्य में जीत हासिल करने के बाद बाइडेन को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए महज छह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत है।

फॉक्स न्यूज के अनुसार 99 प्रतिश बैलेट वोटों की गितनी में बाइडेन को 49.9 प्रतिशत और डोनाल्ड ट्रंप को 48.6 प्रतिशत मत मिले हैं।अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोटों की जरूरत होती है।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोए बाइडेन ने कहा है कि मतगणना समाप्त होने पर वह राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाएंगे। बाइडेन ने बुधवार को कहा, ‘देर रात तक चली मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हम राष्ट्रपति पद के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लेंगे।

See also  Health Benefits Of Papaya: सेहत का खजाना है पपीता, जानिए इसे खाने का सही तरीका!

उन्होंने कहा कि वह कोई घोषणा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि वह जीत प्राप्त करेंगे। सीएनएन न्यूज चैनल ने बाइडेन के हवाले से कहा, ‘हम डेमोक्रेट के तौर पर प्रचार रहे हैं, लेकिन मैं अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर काम करूंगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।