टीआरपी डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने सिडनी टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा कमेंट किया जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। पॉन्टिंग ने सबसे पहले मैच के दौरान भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारत दूसरी पारी में 200 रन भी नहीं बना पाएगा।

इसके बाद मैच दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा की चोट का भी मजाक बनाया। रिकी पॉन्टिंग का यह व्यवहार फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जिसके बाद से फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

रिकी पॉन्टिंग ने टेस्ट मैच के पांचवें दिन चैनल-7 पर कमेंट्री करते हुए रवींद्र जडेजा का मजाक उड़ाया था। आपको बता दें कि जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर है। जिसके कारण अपना हाथ भी नहीं हिला पा रहे हैं।

वहीं अंगूठा फ्रैक्चर होने के बावजूद रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए तैयार थे। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी और आर अश्विन ने उन्हें मैदान पर उतरने से मना कर दिया।

See also  Watch video ये फेफड़ा आपका भी हो सकता है,रोंगटे खड़े हो जाएंगे

इसके बाद पुजारा ने 205 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत ने 118 गेंदों में 97 रन बनाए। हनुमा विहारी ने 161 गेंदों में 23 रन और अश्विन ने 128 गेंद में 39 रन बनाया। इस तरह टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 131 ओवर खेलकर मैच को ड्रॉ कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई ज़मीन पर मैंने भी मेरे रंग पर, मेरे धर्म पर.. बहुत कुछ सुना है… हरभजन सिंह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।